मुंबई कांड की बरसी पर शांतिपाठ कर श्रद्धांजलि दी
स्याना, बुलंदशहर : मुंबई कांड की बरसी पर युवा समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण एवं
स्याना, बुलंदशहर : मुंबई कांड की बरसी पर युवा समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण एवं शांतिपाठ कार्यक्रम का आयोजन कर मृतक आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर हिंद जनसेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने आतंकवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की हिम्मत व मनोबल पर्वत के समान है। शांतिपाठ का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई। शहीदों की याद में परिसर में वृक्षारोपण कर शहीद स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाई गई।
समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी, चिकित्सा अधीक्षक डा. मोहित जैन, सभासद रामबाबू, अनिल वाल्मीकि, नीरज त्यागी, संजय सैनी, रीता आर्य, परवेज हाशमी, अरविंद शर्मा, नासिर मेवाती, रिफाकत खान, हरी सिंह वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।