राप्रसे कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला
खुर्जा , बुलंदशहर : राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं का बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्सा
खुर्जा , बुलंदशहर : राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं का बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ गुस्सा फूट गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पहासू अड्डे पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाया है।
खुर्जा क्षेत्र के गांव झमका में राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने शनिवार सुबह एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल में बिहार के मुख्यमंत्री जतिन राम माझी ने अपने भाषण के दौरान सवर्ण समाज के लोगों को विदेशी बताया है। एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की बात करना उचित नही है। देश के नागरिक होने के बाद भी सवर्ण समाज के लोगों को विदेशी बताया जा रहा है। इससे साबित होता है कि उनकी नीति ठीक नहीं है। इसका विरोध करते हुए कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यकर्ता लामबंद होकर पहासू अड्डा चौराहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जाहिर करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में राजबहादुर सिंह राना, नरेश चौहान, बबलू सिंह, वीरेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, खेमचंद, मुकेश, वीरपाल, आबिद, जुगेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।