Move to Jagran APP

डीएवी प्राचार्य के खिलाफ कोतवाली पहुंची सपा छात्र सभा

बुलंदशहर : डीएवी प्राचार्य डॉक्टर विकास शर्मा के खिलाफ सपा छात्र सभा शुक्रवार को पुलिस के पास जा पहु

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:29 PM (IST)
डीएवी प्राचार्य के खिलाफ कोतवाली पहुंची सपा छात्र सभा

बुलंदशहर : डीएवी प्राचार्य डॉक्टर विकास शर्मा के खिलाफ सपा छात्र सभा शुक्रवार को पुलिस के पास जा पहुंची। सपा छात्र सभा के नेता दोपहर बाद नगर कोतवाल से मिले और कृष्णपाल सिंह व प्राचार्य डॉक्टर विकास शर्मा के बीच हुई वार्ता की मोबाइल रिकार्डिग को आधार बनाकर प्राचार्य के खिलाफ तहरीर दी। छात्र नेता प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कॉलेज में गत वर्षो में हुए हंगामे व बवाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने गुरुवार को अपने व प्राचार्य डॉक्टर विकास शर्मा के बीच मोबाइल वार्ता की एक रिकार्डिग सार्वजनिक की थी। 16 मिनट की यह वार्ता बेहद चौकाने वाली है। पूरी वार्ता सुनने के बाद यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि हाल के सालों में डीएवी में जो कुछ भी हंगामा और अराजकता का माहौल रहा, असल में उसके पीछे कुर्सी की राजनीति जिम्मेदार थी। आडियो क्लिपिंग के जरिए जैसा कि दावा किया जा रहा है कि डीएवी प्राचार्य कृष्णपाल सिंह को हंगामा व बवाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह छात्र नेता से तत्कालीन प्राचार्य डॉक्टर रानीबाला गौड़ को अपमानित करने, तंग करने की सलाह भी दे रहे हैं ताकि वह कुर्सी छोड़कर भागें और उनका नंबर आए। कमोबेश हुआ भी यही। डीएवी कॉलेज में रोजाना की चिक-चिक और विवादों के चलते ही करीब छह-सात महीना पहले डॉक्टर रानी बाला गौड़ को कुर्सी छोड़नी पड़ी और डॉक्टर विकास शर्मा प्राचार्य बनने में कामयाब रहे।

शुक्रवार को सपा छात्रसभा के नेता अमरपाल लोधी के नेतृत्व में कोतवाली नगर प्रभारी राकेश सिंह से मिले। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज के मौजूदा वातावरण के लिए डॉक्टर विकास शर्मा असली गुनहगार हैं, इसलिए क्लिपिंग को आधार बनाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। संगठन ने प्राचार्य के खिलाफ एक तहरीर नगर कोतवाल को दी है, जिसमें उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.