पोखर में निकला मगरमच्छ का बच्चा
ऊंचागांव, (बुलंदशहर) : गांव नरसेना में थाने के सामने स्थित पोखर में मगरमच्छ का बच्चा आ गया। उसे देखन
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:19 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:19 AM (IST)
ऊंचागांव, (बुलंदशहर) : गांव नरसेना में थाने के सामने स्थित पोखर में मगरमच्छ का बच्चा आ गया। उसे देखने के लिये ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया। दूसरी और मगरमच्छ को लेकर दहशत भी व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब में मगरमच्छ का बच्चा जल जंतुओ को लगातार डकार रहा है। बच्चे के साथ बड़ा मगरमच्छ होने की भी आशंका जताई जा रही है। वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
इस संबंध में डिप्टी रेंजर रोहताश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को जाल लगा कर मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें