Move to Jagran APP

प्रकाशपर्व दीपावली आज, फिजां में घुली उत्साह की खुशबू

बुलंदशहर : असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश के विजय का महापर्व दीपावली आज पूरे जनपद में धूम

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:55 PM (IST)
प्रकाशपर्व दीपावली आज, फिजां में घुली उत्साह की खुशबू

बुलंदशहर : असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश के विजय का महापर्व दीपावली आज पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। गांव, कस्बे और नगर जगमगा रहे हैं। घर स्वीट होम नजर आए और रोशनी में नहा उठे हैं। इसकी तैयारी में कई दिन से जुटे थे। बुधवार को घर की सजावट के लोगों ने खरीदारी की। लोग सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। बुधवार को छोटी दीवाली मनाई गई। इसमें बड़ी दिवाली का अक्स दिखा।

loksabha election banner

शहर बुधवार रात रोशनी से तर-बतर हो उठा। देर रात तक लोगों ने दीपावली के लिए खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, होम ड्यूरेबल प्रोडक्ट टीवी, म्यूजिक सिस्टम, फ्रिज, डिजाइनर आलमारी, पलंग, डाइनिंग टेबल, काउच, सजावटी सामान आदि की खूब बिक्री हुई। बाजार में धनवर्षा हुई। दीपावली से एक दिन पहले स्टॉक खत्म करने के लिए दुकानदारों ने छूट ऑफरों को बढ़ा दिया। बुधवार को पटाखे, मिठाई, गिफ्ट आयटम के अलावा इलेक्ट्रिक बल्व, झालर, पट्टे, खास पैटर्न वाले लाइटिंग-सेट आदि दुकानों पर खूब भीड़-भाड़ रही। दीपावली को पूरे उल्लास-उमंग से मनाने की तैयारी में लोग जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.