पूर्व मंत्री की पुण्यनतिथि पर कला प्रतियोगिता
सिकंदराबाद,(बुलंदशहर) : शनिवार को पूर्व मंत्री वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर की 34वीं पुण्यतिथि पर एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और रोटरी क्लब के सदस्य डीके शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। तीन से पांच वर्ष, छह से 10 वर्ष और 11 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 11 से 14 वर्ष की प्रतियोगिता में कन्या पाठशाला सिकंदराबाद की कुमारी दीप्ति ने पहला और कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की कुमारी कुसुम लता को दूसरा स्थान मिला। छह से 10 वर्ष तक की आयु में जैन शिक्षा सदन की तनिशा ने पहला और सरस्वती शिशु मंदिर की मैता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु में अंशू ने पहला और रिफा ने दूसरा स्थान हासिल किया। डा. राजकुमार, एजाजुद्दीन, डा. स्वप्ना उत्प्रेती, देवेन्द्री वर्मा, नितिन भटनागर ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एस पी भटनागर, इस्लाम मलिक, रोशन लाल मित्तल, वीरेन्द्र स्वरुप भटनागर, सहित कई लोग मौजूद रहे।
लुंगी डांस ने बांधा समां
वीरेन्द्र स्वरुप भटनागर मार्डन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा दो के छात्रों ने लुंगी डांस कर समां बांध दिया। एम एस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राजकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राधा कृष्ण का नृत्य ने भी मंत्रमुग्ध किया।