मिस्त्री को गोली मारी, गंभीर
चांदपुर (बिजनौर) : नगर के बादशाह रोड पर बुधवार रात बाइक सवार मिस्त्री को गोली मार दी गई। हमलावरों ने
चांदपुर (बिजनौर) : नगर के बादशाह रोड पर बुधवार रात बाइक सवार मिस्त्री को गोली मार दी गई। हमलावरों ने उसके तहेरे भाई पर भी फाय¨रग की। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
चांदपुर के मोहल्ला कटकुई निवासी अकरम पुत्र नसीम बो¨रग का काम करता है। बिजनौर रोड पर रेलवे फाटक के पास उसकी दुकान है। बुधवार रात वह अपने तहेरे भाई खालिद के साथ बाइक से बादशाह रोड पर गया था। दोनों दुकान पर लौट रहे थे। कुष्ट आश्रम सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अकरम के गोली मार दी। इसके बाद खालिद पर फाय¨रग की। खालिद बाइक छोड़कर जंगल में भाग गया। शोर शराबा व फाय¨रग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर हमलावर फरार गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ है। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घायल के सीने में छर्रें लगे हैं।
¨सचाई कर्मचारी का घर खंगाला
बिजनौर: चोरों ने बैराज रोड स्थित नहर कालोनी से एक ¨सचाई कर्मचारी का घर खंगाल दिया। पूर्व गंगा नहर कालोनी निवासी मनमोहन ¨सचाई खंड में तैनात है। बुधवार सुबह वह अपने घर पर ताला लगाकर दफ्तर चले गए। शाम को वह आफिस से आए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर दस हजार रुपये, एलसीडी, बर्तन समेत अन्य सामान ले गए। मनमोहन ¨सह ने थाने में तहरीर दी है। अफसोस की बात यह है उस वक्त कालोनी के बाहर पुलिस चे¨कग कर रही थी।