यात्रियों की जान जोखिम में, बेपरवाह निगम
नांगलसोती : साहब यहां तो लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। मानकों को दरकिनार कर डग्गामार वाहनों में भू
नांगलसोती : साहब यहां तो लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। मानकों को दरकिनार कर डग्गामार वाहनों में भूसे की तरह सवारियां भरी जा रही हैं। मार्ग पर इन वाहनों के सरपट दौड़ने दुर्घटना होने की आशंका प्रबल है। वहीं परिवहन निगम को राजस्व हानि भी हो रही है। परिवहन निगम के महत्वपूर्ण मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। बिजनौर-भागूवाला एवं चंदक-नजीबाबाद समेत कई अन्य मार्गों पर प्रतिदिन सैकड़ों डग्गामार वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है। वहीं कुछ यात्री वाहनों पर लटककर यात्रा करते हैं। ऐसे में इन मार्गों पर दुर्घटना होने की आशंका है। डग्गामार वाहन आए दिन हादसों का सबब बने रहते हैं।
बिजनौर-नांगल मार्ग पर डग्गामार वाहनों के संचालन से अब तक कई लोगों की जान चुकी है। सवारियां बैठाने को लेकर अक्सर डग्गामार वाहन आपस में भिड़ते भी रहते हैं। इन वाहनों के संचालन से परिवहन निगम को प्रतिदिन राजस्व की हानि हो रही है। सब कुछ जानने के बावजूद परिवहन, पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। मोनू राजपूत, अर¨वद, कामेंद्र चौधरी, सन्नी मलिक, धर्मवीर ¨सह, उस्मान आदि ने अफसरों से इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की मांग की है। उधर एसडीएम पीके ¨सह का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।