द्वारिकेश शुगर मिल में हुई ब्वायलर पूजा
अफजलगढ़ : द्वारिकेश शुगर मिल अफजलगढ़ ने अपना पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार
By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 07:09 PM (IST)
अफजलगढ़ : द्वारिकेश शुगर मिल अफजलगढ़ ने अपना पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को शुगर मिल परिसर में ब्वायलर पूजन किया गया। मिल परिसर स्थित मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव त्रिपाठी ने पूजन संपन्न कराया। मिल अफसरों ने मिल के ब्वायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की। मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी ¨सह ने बताया कि मिल का पेराई सत्र आगामी आठ नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। क्रय केन्द्रों पर गन्ना खरीद छह नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने पेराई सत्र के दौरान किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए उन्हें किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होने देने की बात कही। इस दौरान आरएस ठाकुर, एसके शर्मा, महेन्द्र ¨सह, पी बाबू आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें