विधानसभा के घेराव को रवाना हुए लेखपाल
बिजनौर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जनपद में चल रही लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सोमवार को भी
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 01:30 AM (IST)
बिजनौर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जनपद में चल रही लेखपालों की कलमबंद हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। हड़ताल कर कलक्ट्रेट में धरना दे रहे लेखपाल दोपहर बाद लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाना हो गए।
अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल 23 अगस्त से कलमबंद हड़ताल पर थे। रोजाना कलक्ट्रेट में धरना दिया जा रहा था। सोमवार को भी सभी लेखपाल कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे और दोपहर बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर लेखपाल विधानसभा का घेराव करेंगे। लखनऊ रवाना होने वालों में जिलाध्यक्ष लोकेंद्र ¨सह, महामंत्री नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, जावेद इकबाल सहित जिले भर के अनेक लेखपाल शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें