Move to Jagran APP

कैरम प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने मारी बाजी

नहटौर : आक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 10:37 PM (IST)
कैरम प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने मारी बाजी

नहटौर : आक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की। बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए सुभाष सदन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर विद्यालय परिसर में आयोजित अंतर सदनीय प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर छात्र वर्ग में सुभाष सदन ने मौलाना हाउस को हराया। जूनियर बालक वर्ग में सुभाष सदन ने नेहरू सदन को हराया। सीनियर बालक वर्ग में टैगोर सदन ने नेहरू सदन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका सब जूनियर वर्ग में टैगोर सदन ने सुभाष सदन को हराया। बालिका जूनियर वर्ग में नेहरू सदन ने मौलाना सदन को हराया। सीनियर बालिका वर्ग में सुभाष सदन ने टैगोर सदन को शिकस्त दी। विजेता छात्र-छात्राओं को दीपांशु, रिया दीक्षित, आयुष, कीर्ति चौहान, सुमित कुमार, महक जैदी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य इंद्रपाल ¨सह, उप प्रधानाचार्य वंदना राय, क्रीड़ाधिकारी गुरप्रीत ¨सह ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.