रम्पुरा में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना को भूमि पूजन
नजीबाबाद : नवयुवक वाल्मीकि सेवा समिति रम्पुरा के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि आश्रम गुर
नजीबाबाद : नवयुवक वाल्मीकि सेवा समिति रम्पुरा के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि आश्रम गुरुगद्दी में भगवाल वाल्मीकि की विशाल मूर्ति की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। आश्रम परिसर में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे पंडित मोहन उनियाल ने वैदिक मंत्रों से भगवाल वाल्मीकि की विशाल मूर्ति की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज रम्पुरा द्वारा मूर्ति स्थापना का संकल्प लेने के साथ-साथ लोगों से सहयोग की अपील भी की गई। इस मौके पर पंडित मोहन उनियाल ने भगवान वाल्मीकि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रतन ¨सह, मंत्री बिट्टू, अनूप उर्फ अनोखा समेत वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।