एकजुट होकर कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता: कांता कर्दम
धामपुर(बिजनौर): भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में महासंपर्क अभियान की सफलता की रणनीति बनाई गई। प्रदेश म
धामपुर(बिजनौर): भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में महासंपर्क अभियान की सफलता की रणनीति बनाई गई। प्रदेश मंत्री कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की।
बुधवार देर शाम बड़ी मंडी स्थित राजगढि़यों की धर्मशाला परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री कांता कर्दम ने आगामी 26 मई को महासंपर्क अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठित कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक संख्या में नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने का काम कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए। इस दौरान ऋषभ जैन, महेंद्र धनौरिया, आशु अग्रवाल, नीरज शर्मा, राजू गुप्ता, भूपेंद्र सैनी, विनीत कौशिक, मनोज जोशी, दीपक जोशी, आदेश जोशी, मुकेश दुआ, सन्नी छाबड़ा, राम ¨सह सैनी, कंवर ¨सह सैनी, विभोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।