घायलों को फर्श पर घसीटकर ले गए स्वास्थ्य कर्मी
चंदक (बिजनौर): बाइक पेड़ से टकराने के बाद घायल हुए दो लोग स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज की गुहार लगाते र
चंदक (बिजनौर): बाइक पेड़ से टकराने के बाद घायल हुए दो लोग स्वास्थ्य कर्मियों से इलाज की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी। बाद में घायलों को फर्श पर घसीटते हुए उपचार के लिए अंदर ले गए। बाद में दोनों की हालत गंभीर बताते हुए बिजनौर रेफर कर दिया गया।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल में लगन लेकर आये थाना नांगल क्षेत्र के गांव दिनौड़ी निवासी गोपाल व सुमेर ¨सह बाईक से घर लौट रहे थे। नहर की पुलिया पर उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची लेकिन यहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायलों का उपचार नहीं किया। दोनों घायल हाथ जोड़कर स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार करने की गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। काफी देर बाद स्वास्थ्यकर्मी दोनों घायलों को फर्श पर घसीटते हुए स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष तक ले गए। अंदर लेजाकर भी दोनों को फर्श पर ही डाल दिया गया। दोनों को कोई उपचार नहीं दिया गया। बाद में कर्मचारियों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि घायल शराब के नशे में धुत थे। उनसे संभला नहीं जा रहा था।
उधर, गांव डेबलगढ़ निवासी सुरेश व गांव महाराजपुर थाना लकसर निवासी गिरवर बाईक दारा वालाबाली जा रहे थे। सडक पर बैठी बकरी से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।