साधकों ने दी यज्ञ में आहुति
नजीबाबाद (बिजनौर): गायत्री शक्तिपीठ पर हुए यज्ञ में साधकों ने आहुति देकर नेपाल एवं भारत में आए भूकंप
नजीबाबाद (बिजनौर): गायत्री शक्तिपीठ पर हुए यज्ञ में साधकों ने आहुति देकर नेपाल एवं भारत में आए भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार ने कहा कि कहा कि प्राचीन काल में तीर्थ वहीं बने हैं, जहां बड़े-बड़े यज्ञ हुए थे। जिन घरों में यज्ञ होते हैं, वह एक प्रकार का तीर्थ बन जाता है। वहीं उस स्थान पर जिनका आगमन रहता है, उनकी मनोभूमि उच्च सुसंस्कृत एवं सुविकसित बनती है, इसलिए यज्ञ को पापनाशक कहा गया है। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज से दैवीय आपदा प्रबंध समिति की 100 टोलियां नेपाल में राहत सामग्री के साथ पहुंच गई है। इस दौरान शक्तिपीठ पर नेपाल एवं भारत में भूकंप से मरे लोगों के लिए हुए शांति यज्ञ में साधकों ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सारिका अग्रवाल एवं कमलेश त्रिपाठी ने कर्मकांड संपन्न कराया। पुष्पा शर्मा ने प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर कमल शर्मा, जितेंद्र ¨सह, दुलारी देवी, श्यामकुमारी सक्सेना, बलवीर ¨सह, राजभटनागर, विनीता एवं ओमपाल आदि मौजूद थे।