मौलवी आजम चला रहे सूबे की हुकूमत : संगीत सोम
धामपुर (बिजनौर): भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिल
धामपुर (बिजनौर): भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का दावा करते हुए कहा कि आम जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कबीना मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मौलवी' आजम खां अब सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं।
भाजपा नेता राघव शरण गोयल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। सपा नेता अपराधियों और अपराध को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां को मौलवी कहकर संबोधित किया। कहा कि मौलवी मस्जिद में नमाज पढ़ाए तब तक ठीक, लेकिन यहां सपा के मौलवी सरकार को नचा रहे हैं। सपा नेताओं को जुबानी नेता करार देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार सपा सरकार ने गन्ने का दाम घटाकर किसानों के जख्मों को हरा किया है। एंबुलेंस सेवा के नाम पर भ्रष्टाचार का नया पिटारा खोलने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि प्रदेश में अगली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की आएगी। स्थानीय स्तर पर पार्टी नेताओं को एकजुट होकर जनता से जुड़ने की नसीहत भी दी। साथ ही धारा 370 व श्रीराम मंदिर निर्माण को पार्टी की प्राथमिकता बताया। विधायक ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की वकालत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसके सधे नतीजे देश के सामने होंगे।
इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र ¨सह, रवि चौधरी, अवनीश चौहान, अभाविप के प्रदेश सहमंत्री विवेक राज सोनी, आचार्य शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।