यज्ञ में साधकों ने दी आहुति
नजीबाबाद : गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में साधकों ने आहुति देकर अपने परिव
नजीबाबाद : गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में साधकों ने आहुति देकर अपने परिवार एवं विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा कि होली राष्ट्रीय एकता व समता का पर्व है। सभी को होली का त्योहार आपसी सौहार्द से मनाना चाहिए। पांच कुंडीय यज्ञ में साधकों ने आहुति दी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान होली पर्व का पूजन भी हुआ। इस मौके पर ऋतु राजवंशी, बलराम राजवंशी, कामेश, सारिका अग्रवाल, कृष्णकांता गोयल, ¨रकी सिंह, हरीश शर्मा, विरेंद्र सिंह, बीना शर्मा, विनायक शर्मा एवं महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
उधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होली पर्व पर हुए कार्यक्रम में केंद्र संचालिका गीता ने कहा कि होली के मौके पर पुरानी बातें भूलकर नए रिश्ते बनाने चाहिए। वहीं उन्होंने सभी को होली की बधाई भी दी। कार्यक्रम में नीतू एवं ममता समेत बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद थे।