तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर हुआ होलिका पूजन
नजीबाबाद : तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर महिलाओं ने होलिका पूजन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने परिवा
नजीबाबाद : तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर महिलाओं ने होलिका पूजन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने परिवार के कल्याण की कामना की।
नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर, मोहल्ला मुक्टेश्वर महादेव, संतोमालन, दीवान परमानंद, चौक बाजार और रेलवे स्टेशन समेत 36 स्थानों पर गुरुवार को होली का पूजन किया गया। पूजन के बाद परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा सुनाई। वहीं महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
नांगलसोती : मोहल्ला जोशियान, बड़तला, जाटान एवं कश्यपयान में महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। वहीं ग्राम जीतपुर, हरचंदपुर, सौफतपुर, ढोलापुरी एवं मायापुरी में महिलाओं ने विधि-विधान से होली की पूजा-अर्चना की।
मंडावली : ग्राम जटपुरा बौंडा, नियामतपुर, मोहनपुर, काशीरापुर, करौली एवं गांवड़ी आदि गांवों में महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना की। वहीं महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।