अधिक सदस्य बनाने पर भाजपा का जोर
नजीबाबाद (बिजनौर): भाजपा के सदस्यता अभियान के बूथ प्रभारियों की बैठक में अधिक से अधिक ऑनलाइन नए सदस्
नजीबाबाद (बिजनौर): भाजपा के सदस्यता अभियान के बूथ प्रभारियों की बैठक में अधिक से अधिक ऑनलाइन नए सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।
माहेश्वरी धर्मशाला में गुरुवार शाम को हुई बैठक में सदस्यता अभियान की विधानसभा नजीबाबाद की प्रवासी प्रभारी/क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक ऑनलाइन नए सदस्य बनाने चाहिए, ताकि पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सूची मिलने पर ऑनलाइन सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में शंभूनाथ कौशिक, पंकज शर्मा, संदीप तायल, राजकिशोर ठाकुर, राकेश कौशिक, शिवम अग्रवाल, नीरज शर्मा, अनिल गोयल, कलवा शेख मंसूरी, नितिन सरीन आदि मौजूद थे।