जिलेभर में धूमधाम से मनी दीपावली
बिजनौर : जिले भर में दीपावली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने माता लक्ष्मी का पू
बिजनौर : जिले भर में दीपावली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने माता लक्ष्मी का पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की। इसके बाद युवाओं ने आतिशबाजी चलाकर जमकर धमाल किया।
गुरुवार को दीपावली का उल्लास सभी के सिर चढ़कर बोल रहा था। शाम को घरों में दीपावली का पूजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे के घरों में दीपक जलाए। दीपावली की रात बिजली ने भी पूरा सहयोग किया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बिजली मिली और लोगों के घर झालरों से जगमगाते रहे।
नजीबाबाद : नजीबाबाद, जलालाबाद, साहनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को दीपावली का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। देर शाम सभी ने लक्ष्मी एवं गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर में पटाखों की आवाज अर्द्धरात्रि तक सुनाई देती रही। नांगलसोती, मंडावली, जलालाबाद और साहनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपावली का पर्व पारंपरिक ढंग से मनाया गया।