महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 06:27 PM (IST)
धामपुर (बिजनौर): गांधी नारी कल्याण समिति के संयोजन में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। बुजुर्ग महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई। डा.प्रीति विश्नोई ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को खान-पान में सावधानी बरतने के साथ ही योग व व्यायाम को जीवन शैली में बराबर स्थान देने का सुझाव दिया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा डा.शांति शर्मा व सचिव नीरा गोयल ने पितृ पक्ष पर विचार व्यक्त किए। त्योहारों को भारतीय संस्कृति का परिचायक बताते हुए सभी से त्योहारों की सार्थकता को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें