किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
भूतपुरी, बिजनौर : दो दिन पहले अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महेंद्र नगर में दो युवकों ने गांव की ही एक किशोरी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो दिन पहले गांव के बाहर जंगल में उपले लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंच गए। इन दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका किशोरी ने विरोध किया तो दोनों ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। इस घटना का जिक्र करने पर हत्या करने की धमकी दी। आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह किशोरी घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाना अफजलगढ़ पहुंचे। किशोरी ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर गांव के ही निहाल सिंह और नागेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर