बंद कराई गई मांस की दो दर्जन दुकानें
जागरण संवाददाता महराजगंज (भदोही) : प्रदेश में नई सरकार को वजूद में आते ही अवैध बूचड़खानों और मांस की
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 09:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता महराजगंज (भदोही) : प्रदेश में नई सरकार को वजूद में आते ही अवैध बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद कराने की मुहिम शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पुलिस ने महाराजगंज बाजार में अवैध मांस की दुकानों को बंद करवाई। साथ ही हिदायत दी कि इस प्रकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
प्रदेश स्तर पर बूचड़खानों के खिलाफ चल रहे अभियान के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी ओंकारनाथ यादव ने महराजगंज बाजार में दो दर्जन से अधिक मांस की दुकानों को बंद कराया गया। साथ ही पशु वध कर मांस बेचने वालों को चेतावनी भी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें