संदिग्ध स्थिति में लगी आग, मड़हा जला
ऊंज (भदोही) : स्थानीय थानांतर्गत ऊंज मुंगरहा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग से
ऊंज (भदोही) : स्थानीय थानांतर्गत ऊंज मुंगरहा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग से विजय शंकर यादव का मड़हा जलकर राख हो गया। हालांकि जानकारी होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों की सक्रियता से उसमें बंधे कई मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
बताते हैं कि विजय शंकर ने मकान के पास ही मड़हा लगा रखा था। इसमें मवेशियों को बांधने के साथ घरेलू सामान भी रखा जाता है। अर्ध रात्रि के बाद मड़हे में अचानक आग लग गई। जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। शोर-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए मड़हे में बंधे कई मवेशियों (गाय व भैंस) को बाहर निकाल लिया ¨कतु जब तक आग पर काबू किया जाता मड़हा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। घटना में करीब 10 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।