रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन
गोपीगंज (भदोही) : भाजपा नगर इकाई की बैठक शुक्रवार को नगर उपाध्यक्ष संतोष के आवास पर हुई। इसमें वारा
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 07:15 PM (IST)
गोपीगंज (भदोही) : भाजपा नगर इकाई की बैठक शुक्रवार को नगर उपाध्यक्ष संतोष के आवास पर हुई। इसमें वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सांसद वीरेंद्र ¨सह का जन्मदिन मनाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। उनके दीर्घायु की कामना की गई।
वक्ताओं ने 24 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर संतोष मोदनवाल, ¨वदेश गुप्त, अश्वनी अग्रवाल, अमित जायसवाल, बबलू आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें