सड़क हादसे में पांच घायल
गोपीगंज (भदोही) : थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सा
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 09:11 PM (IST)
गोपीगंज (भदोही) : थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
राजमार्ग अमवां के पास शुक्रवार को सामने आई गाय से बचने के प्रयास में बाइक सहित गिर जाने से हंडिया निवासी अश्विनी मिश्र व आनंद मिश्र घायल हो गए। इसी तरह बोलेरो के धक्के से बाइक सवार श्याम नारायण यादव घायल हो गए। तिवारीपुर गांव निवासी पन्नालाल तिवारी बाइक धक्के से घायल हो गए। इसी प्रकार स्टेशन रोड पर महिला को बचाने के प्रयास में बाइक सवार मुन्ना मौर्या घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें