पितरों को स्मरण कर किया ¨पडदान
गोपीगंज (भदोही) : जिले में पितृ विसर्जन पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पितरों को स्मरण कर ¨प
गोपीगंज (भदोही) : जिले में पितृ विसर्जन पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पितरों को स्मरण कर ¨पडादान किया। इस दौरान गंगा घाटों पर भीड़ लगी रही। पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए लोग दान भी कर रहे थे। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि घाट पर साफ-सफाई न होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। दूर-दराज से आए लोग घर-गृहस्थी की सामग्री खरीदने में व्यस्त रहे।
पितृ पक्ष में पन्द्रह दिन तक घर पर ही लोग जलाशयों पर कुश गाड़ कर पितरों को पानी दे रहे थे। पितृ विसर्जन पर्व पर लोग गंगा घाटों पर पितरों को स्मरण कर ¨पडदान करते है। रामपुर घाट पर सुरियावां, भदोही, चौरी के अलावा जौनपुर से लोग ¨पडदान करने आते हैं। धार्मिक विधि विधान से लोग ¨पडदान कर रहे थे। मान्यता है कि पितृ विसर्जन के दिन ¨पडदान करने से सीधे पितर खुश होते हैं। उनके प्रसन्न होने से घरों में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। घाटों पर पुरोहितों के अलावा बड़ी संख्या में नाई भी थे। ¨पडदान करने के बाद लोग तत्काल क्षौर कर्म से भी निवृत्त हो रहे थे। दूर-दराज से आए लोग खांची, झौवा, खुरपी, ओखली आदि सामान भी खरीद रहे थे। गोपीगंज रेलवे स्टेशन से लेकर घाट तक दुकानें सजी थीं। घाटों पर साफ- सफाई न होने से दूर- दराज से आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी तरह इब्राहिमपुर, सेमराध, बिहरोजपुर आदि गंगा घाटों पर भी लोग अपने पितरों को स्मरण कर ¨पडदान कर रहे थे।