मेंहदी रचे हाथ प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभा
महराजगंज (भदोही) : क्षेत्र के शिवशक्ति कांवेंट स्कूल परानापुर, महराजगंज में बुधवार को आयोजित मेहद
महराजगंज (भदोही) : क्षेत्र के शिवशक्ति कांवेंट स्कूल परानापुर, महराजगंज में बुधवार को आयोजित मेहदी रचे हाथ प्रतियोगिता में छात्राओं का प्रतिभा निखरी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही छात्राओं को पछाड़ते हुए कक्षा आठ की छात्रा अनोखी मिश्रा की मेंहदी अव्वल निकली। उसे पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह आकांक्षा मिश्रा को द्वितीय व स्नेहा शुक्ला को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर प्रबंधक विवेक दुबे ने सफल छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उन्होंने छात्राओँ का उत्साहवर्धन किया। साथ ही बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से बालक-बालिका को बगैर किसी भेदभाव के समान रूप से शिक्षा देने पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक थे।