बसपा नेताओं को भी गिरफ्तार करवाएं सीएम
ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह की गिरफ्तारी पर कार्यकर्
ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने सपा सरकार की नीतियों की ¨नदा करते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि नेताओं को भी गिरफ्तारी की जाए। सरकार बसपा नेताओं की गिरफ्तारी तक कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर बसपा-भाजपा आमने- सामने हो गई थी। लखनऊ में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में दयाशंकर ¨सह की पत्नी और पुत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा भी आंदोलित थी। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर मायावती, नसिमुद्दीन सिद्दिकी आदि बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को बिहार के बक्सर से दयाशंकर ¨सह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को नेता प्रतिपक्ष से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की ¨नदा की गई। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ¨सह ने कहा कि जब तक बसपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर दिनेश पांडेय, शिवशंकर यादव, सतीश पांडेय, अवधेश पाठक, राजेन्द्र दुबे आदि रहे।
े