गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
ज्ञानपुर (भदोही) : केंद्र सरकार को गौरवपूर्ण दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ज
ज्ञानपुर (भदोही) : केंद्र सरकार को गौरवपूर्ण दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विकास पर्व के रूप में आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक राजनैतिक दल है। एक बूथ कार्यकर्ता भी उच्च पदों को प्राप्त कर सकता है। यह बात किसी अन्य दलों में नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लें तथा जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। कहा कि जल संरक्षण को लेकर सरकार अनेक योजनाएं संचालित करने जा रही हैं। कार्यकर्ता जल संरक्षण को लेकर सचेत रहें। आजादी के बाद मोदी की पहली सरकार जो जनता की कसौटी पर खरी उतरी है। आरोप लगाया कि सपा सरकार विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। सबका साथ- सबका विकास, हर खेत को पानी हर हाथ को काम का नारा मोदी सरकार में चरितार्थ हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी रणजीत ¨सह, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, कन्हैयालाल मिश्र, हीरालाल पासवान, संतोष पांडेय, अनिल मिश्र, पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर, ओमप्रकाश पांडेय, डा. राकेश दुबे, सरयूनाथ शुक्ल, सपना दुबे, प्रदीप ¨सह आदि रहे।