अन्याय के खिलाफ बुलंद होती रहेगी आवाज
बाबूसराय (भदोही) : कांग्रेस के विधायक अजय राय का मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्व
बाबूसराय (भदोही) : कांग्रेस के विधायक अजय राय का मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद होती रहेगी।
जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को जिले से होकर वाराणसी जाते समय कटका पड़ाव पर लक्ष्मीशंकर चौबे, नागेश पांडेय के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसजनों ने विधायक अजय राय व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेशपति त्रिपाठी का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हुई सभा में श्री त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि सपा व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर केंद्र के इशारे पर प्रदेश सरकार द्वारा विधायक अजय राय को फर्जी मुकदमें में फंसाया गया। श्री राय ने कहा कि इसके बाद भी आवाज दबेगी नहीं। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि जनता प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी। जनता सपा के शासन से ऊब चुकी है। स्वागत करने वालों में संजय जायसवाल, योगेश, सुरेशचंद्र मिश्र, सुरेश प्रकाश तिवारी, कमर मलिक, बच्चन सरोज, शिवधारी शुक्ल, दलजीत मिश्र व अन्य थे। अध्यक्षता डा देवेंद्रनाथ दुबे व संचालन बच्चन पासी ने किया।