हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन
ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्र
ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे संगठन के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया । आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए उन्हें संरक्षण देने में जुटी हुई है। इसके साथ मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आठ फरवरी को विकास खंड सुरियावां के छनौरा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश ¨बद की हत्या कर दी गई थी। मृतक दिनेश के पिता के तहरीर पर पूर्व विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी और विकेश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। धीरे-धीरे पांच दिन बीत गए लेकिन अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो निषाद एकता परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में गिरजाशंकर केवट, मिठाई लाल केवट, दिलीप कुमार, शशि प्रकाश केवट, राम अछैवर, मुन्ना लाल आदि रहे।
प्रमुख मांगे
- मृतक दिनेश ¨बद के नामजद हत्यारों को तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
- मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
- मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- हत्यारोपियों पर कार्रवाई न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।