डीएम-एसपी संग पहुंचे चुनाव प्रेक्षक, लिया जायजा
सुरियावां (भदोही) : चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार मिश्र, जिलाधिक
सुरियावां (भदोही) : चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार मिश्र, जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु तथा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के बीच महुआपुर का बीडीसी भी धमक पड़ा। उसने अपने अपहरण की अफवाह को गलत बताया। लगे हाथ पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
मतदान के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था देख प्रेक्षक व डीएम ने संतोष जताया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने बैरिके¨डग के पास जाम भीड़ को खदेड़ कर दूर भगाया। इस बीच महुआपुर का क्षेत्र पंचायत सदस्य सियाराम उपाध्याय भी अधिकारियों के बीच पहुंच गया। उसने अपहरण के आरोप को गलत बताया। कहा कि वह अपनी मर्जी से कई स्थानों पर घूमने गया था। उसने इस आशय का लिखित पत्र भी सौंपा।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी आशाराम यादव, क्षेत्राधिकारी एपी ¨सह, बीडीओ उषा पाल, थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय आदि रहे। इसी तरह जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु, एसपी एके राय ने औराई ब्लाक पर भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था में जरा भी ढिलाई न बरतने का निर्देश मातहतों को दिया। इस मौके पर एसडीएम मनोज ¨सह, प्रभारी बीडीओ जवाहरलाल व अन्य थे।