वृक्षों से जुड़ी है जीवन की डोर
सुरियावां (भदोही) : वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने गुरुवार को नगर के वार्ड
सुरियावां (भदोही) : वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने गुरुवार को नगर के वार्ड नंबर एक मलेपुर स्थित तालाब पर पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रीन इंडिया के सपने को साकार करने का लोगों से आह्वान किया गया।
जिला महासचिव सुनील उर्फ बाबा उपाध्याय ने कहा कि वृक्षों से मानव जीवन की डोर जुड़ी है। वृक्ष बिना इस धरा पर जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि वृक्ष लगाने मात्र से हमारा दायित्व नहीं समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि जब वह विशालकाय पेड़ न बन जाए, तब तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्रीन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण पर बल दिया। इस मौके पर आसाराम यादव, भइयालाल पाठक, महेश सरोज, राजेश गौतम, धनंजय सरोज, ददुआ सरोज आदि रहे।