Move to Jagran APP

संतो पर लाठीचार्ज भाजपा-सपा की साजिश

ज्ञानपुर (भदोही) : वाराणसी में संतों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसजन आक्रोशित हैं। संतो की बर्ब

By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 06:06 PM (IST)
संतो पर लाठीचार्ज भाजपा-सपा की साजिश

ज्ञानपुर (भदोही) : वाराणसी में संतों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसजन आक्रोशित हैं। संतो की बर्बरतापूर्वक पिटाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च किया। आरोप लगाया कि भाजपा और सपा की साजिश से महात्माओं पर लाठी चलाई गई। इस दौरान राज्यपाल के संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल को लेकर संतों की ओर से प्रतिकार रैली निकाली गई थी। सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा था। बावजूद इसके पुलिस निहत्थे संतों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। कहा कि लाठीचार्ज के दौरान एक बालक की भी मौत हो गई थी। संतो पर लाठीचार्ज के पीछे सपा की सुनियोजित चाल थी। इस षडयंत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोग भी शामिल हैं। कहा कि जब कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाला तो पुलिस लाठीचार्ज कर इसका दोष कांग्रेस पर मढ़ रही है। विधायक अजय राय को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। कहा कि सपा के तानाशाही का जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता देगी। प्रदर्शन में घनश्याम शुक्ला, लवकुश नारायण, सुरेशचंद उपाध्याय, गुलजारी लाल उपाध्याय, बालमुकुंद कसेरा, अनुपम अग्रवाल, जयशंकर दुबे, हरिश्चंद, अशोक मिश्र आदि रहे।

---------------

प्रमुख मांगे-

- संतो पर हुई लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए।

- विधायक अजय राय और कांग्रेसजनों के विरुद्ध दर्ज एफआइआर को वापस लिया जाए।

- सपा सरकार की दमनकारी नीतियों और तानाशाही रवैये की वजह से सपा सरकार को बर्खास्त किया जाए।

- जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष कराया जाए।

- सूखा राहत चेक जहां पर वितरित नहीं किया गया है वहां पर वितरित किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.