कारगिल के जवानों को किया याद
मोढ़ (भदोही) : स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को भाजपाजनों की बैठक हुई।
मोढ़ (भदोही) : स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को भाजपाजनों की बैठक हुई। इसमें कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डा.आरके पटेल ने कहा कि तमाम परेशानी को झेलते हुए भारत माता के वीर सपूतों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल से आतंकी ताकतों को खदेड़ते हुए भारतीय तिरंगा लहराया था। कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आपरेशन विजय को सेना ने सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश का गौरव बढ़ाया था। युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संतोष तिवारी, महेंद्र तिवारी, अमित ¨सह, दीपक पाठक, राजेश दुबे, राजेश मिश्रा आदि रहे।