सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा तफरी
ज्ञानपुर (भदोही) : नगर स्थित तहसील कार्यालय के पीछे स्थित कृपाशंकर पांडेय के घर शनिवार को सुबह र
By Edited By: Published: Sat, 25 Jul 2015 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2015 09:37 PM (IST)
ज्ञानपुर (भदोही) : नगर स्थित तहसील कार्यालय के पीछे स्थित कृपाशंकर पांडेय के घर शनिवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने के अफरा तफरी मच गई।
सुबह घर की महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। शनिवार को ही नया सिलेंडर लगाया गया था। धू-धूकर जलते सिलेंडर को देख महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर निकल भागी। जानकारी होते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत कर बांस के सहारे सिलेंडर को घर से बाहर निकाल गली में रख दिया। इस बीच फायर ब्रिगेड दल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाने में सफलता हासिल की। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें