मुआवजे को लेकर किसानों ने रोका निर्माण कार्य
चौरी (भदोही): फोरलेन की जद में आ रहे किसानों ने बुधवार को ब्रह्माश्रम के पास चल रहा निर्माण कार्य रो
चौरी (भदोही): फोरलेन की जद में आ रहे किसानों ने बुधवार को ब्रह्माश्रम के पास चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया। कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक कार्य नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
किसानों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बिना नोटिस दिए भूमिधरी पर निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि खेतों में लगाए गए पेड़ काटकर विभागीय कर्मचारी उठा ले गए और मुआवजा भी नहीं दिया गया। कहा कि जब तक उनके जमीन की लागत उन्हें नहीं दी जाएगी, तब तक निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। किसानों के भारी विरोध को देख निर्माण इकाई ने काम बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ग्रामप्रधान चंद्रशेखर दुबे, दशरथ दुबे, विशाल मिश्रा, बबलू दुबे, नागू दुबे, रामरक्षा माली, महेश, राजीव, शिवकुमार प्रमुख रूप से रहे। बताते चलें कि इन दिनों ब्रह्माश्रम स्थित सड़क के समतलीकरण का कार्य चल रहा है। जैसे जैसे कार्य आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे विरोध बढ़ता जा रहा है।