विद्युत कटौती के खिलाफ प्रमासपा का प्रदर्शन
ज्ञानपुर (भदोही) : विद्युत कटौती, खाद, बीज, सिंचाई आदि समस्याओं के खिलाफ प्रगतिशील मानव समाज पार्टी
ज्ञानपुर (भदोही) : विद्युत कटौती, खाद, बीज, सिंचाई आदि समस्याओं के खिलाफ प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 70 फीसद फसल सूख गई हैं। बावजूद अभी तक जिले को सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि खाद-बीज का वितरण न होने से किसान परेशान हैं। अधिसंख्य गांवों में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
आरोप लगाया कि आस-पास के जिलों को सूखा घोषित कर दिया गया है जबकि भदोही को अभी तक इससे दूर रखा गया है। प्रदेश में आशा, चौकीदार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाए। आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार सफाईकर्मी पद के अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूरे प्रदेश में नियुक्ति हो गई है केवल भदोही की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर अन्याय किया गया है।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर रामजीत पटेल, शेषमणि बिंद, धनीराम गुप्ता, कमलेश बिंद, धनीशंकर बिंद, राम कृपाल बिंद, हरिशंकर बिंद, फूलवंती देवी, उर्मिला देवी, राज कुमार बिंद आदि थे।