कृषि वैज्ञानिकों ने बताए किसानी के गुर
भदोही : क्षेत्र के हरियांव स्थित प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृषि निवेश मेले का आय
भदोही : क्षेत्र के हरियांव स्थित प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन भूमि संरक्षण अधिकारी उदयनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर किसानों को फसल उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया गया।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सरसों, चना, मटर, गेंहू की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में अवगत कराया। बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक दीपकुमार लाल ने कहा कि धान के फसल की कटाई अधिक सूखने पर नहीं करना चाहिए। कहा कि खेतों में वर्ष में एक बार दलहनी चक्र जरूर करना चाहिए। विशेषज्ञों ने फसल के जोताई, बोआई, रखरखाव आदि की बारीकियों से अवगत कराया।
मेले में कृषि प्रयोग में आने वाले औजारों का स्टाल लगाया गया था। कार्यक्रम का समापन उप संभागीय कृषि प्रसार सेवा अधिकारी ने किया।