शबीना: तीन मस्जिदों में अदा हुई नमाज
भदोही : पहली शबेकद्र यानी 21वीं रमजान (शनिवार) की रात नगर की तीन मस्जिदों में शबीना की नमाज अदा की गई। इस दौरान हाफिज परवेज अच्छे की कयादत में आधा दर्जन हुफ्फाज एकराम ने तीन बजे रात तक कुरआन मुकम्मल की।
परंपरा के अनुसार कालीन नगरी की दर्जन भर मस्जिदों में शबीना पढ़ी जाती है। आखिरी अशरे की ताक रातों यानी शबेकद्र में इसका एहतमाम किया जाता है। पहली शबेकद्र 21वीं की रात नईबस्ती इस्लामपुर, गोरियाना व छितनी तालाब हनफी मस्जिद में शबीना की नमाज अदा की गई। उस्ताद हाफिज अच्छे के नेतृत्व में हुफ्फाज एकराम ने रात तीन से साढे़ तीन बजे तक तीनों मस्जिदों में कुरआन मुकम्मल कर लिया था।
इस दौरान नमाजियों को तबर्रुख तकसीम (वितरित)की गई। कुरआन सुनाने वालों में हाफिज शहनवाज, हाफिज अलीरजा, हाफिज अशफाक, हाफिज असहाब, हाफिज आबिद, हाफिज शाह आलम, हाफिज मेराज, हाफिज तौफीक खास तौर से रहे।