Move to Jagran APP

का करै बदै अफनात हउवा भइया

By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 09:30 PM (IST)
का करै बदै अफनात हउवा भइया

भदोही : इंदिरा मिल स्थित एक चाय की दुकान में गप्पे मार रहे राजनीतिक बतकचरा के धुरंधरों में नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर बहस छिड़ी थी। रामखेलावन ने कहा कि मीडिया जेके चाहे ओके प्रधानमंत्री बनाय दे। जेके चाहै जेल क हवा खियाय दे।

loksabha election banner

बात साफ करते हुए कहा कि मोदी के नामांकन में जैसे पूरे देश की मीडिया टूट पड़ी थी। भले ही कई मीडियाकर्मी धक्का मुक्की के शिकार हुए लेकिन पीछे नहीं हटे। मोदी की जीत पर मुहर लगाते हुए रामखेलावन ने कहा कि जेके नामांकन के एतना कवरेज मिलत हव ओहके प्रधानमंत्री बनै से कउनों माई क लाल नाहीं रोक सकतेन। इतना सुनते ही पास खड़े अलगू भड़क उठे, कहा कि तोहरे कहले से मोदी प्रधानमंत्री बन जइहैं। मीडिया बनाई प्रधानमंत्री कि जनता?

बात आगे बढ़ती इससे पहले नेतागीरी के धुरंधर सोमारू खटिक ने मोर्चा संभाल लिया। कहा कि ऊंट कउने करवट बईठी ई जल्दीय समनवा आई। का करै बदै अफनात हउवा। उधर मोदी के नामांकन का लाइव टेलीकास्ट देखकर बाहर निकले रामचरित्तर का सुर बदल गया था।

पहले पार्टी विशेष के प्रत्याशी का समर्थन करने वाले रामचरित्तर ने कहा कि मोदी के बनारस से लड़ने से पूरा पूर्वाचल प्रभावित होगा। इसी के साथ उनके चेहरे पर चिंता के भाव साफ तौर से महसूस किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.