Move to Jagran APP

लगत बा कि लड़ाई कचाके क होई

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:19 PM (IST)
लगत बा कि लड़ाई कचाके क होई

भदोही : अबकी पारी के चुनाव में केकरे हाथे बाजी लगी, ई रहस्य बन गयल हौ। जऊन हिसाब से ताल ठोंकात बा ओहसे लगेता कि लड़ाई कचाके क होई।

loksabha election banner

इंदिरा मिल स्थित चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा में दिमाग खपा रहे चनरजीत ने सौ टके की बात कही। एक निजी अस्पताल में किसी परिजन का उपचार कराने आए चनरजीत को रोगी से अधिक चुनाव की चिंता सता रही है। बीमार को दवा दारू देने के बाद वह सीधे चाय की दुकान पहुंच जाता है और चुनावी चर्चा में शामिल हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे उसके बिना चुनाव सम्पन्न ही नहीं होगा।

बहरहाल चरनजीत आगे कुछ और कहते इसके पहले कतवारू बीच में कूद पड़े। कहा कि अबकी त बड़कन लड़तय रहि जइहैं बाजी मारी छोटकवा। कतवारू की बात सुनकर आसपास के लोग भी चौंक उठे। कइसे भइया ई कउन गणित लगऊल। कतवारू जवाब देते इससे पहले दुकानदार लल्ला यादव भड़क गए। कहा चाय पिया अऊ र इहां से सरक लै। आयल हय मरीज के उपचार करावै, करत हय दिन भर बतकचरा। के के वोटे देवै के बा चुनाव आई त देखल जाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.