जीवन में धैर्य से करना चाहिए कठिनाई का सामना
बस्ती: गिरीनाग धाम रायठ में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव में व्याकुल महाराज ने राम वन गमन की कथा सुना
बस्ती: गिरीनाग धाम रायठ में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव में व्याकुल महाराज ने राम वन गमन की कथा सुनाई। कहा कि राम वन में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और अनेक राक्षसों का वध किया और 14 वर्ष तक वन में रहे। जीवन में मनुष्य को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वह घबराकर हार मान लेता है। व्यक्ति को परिस्थिति से घबरा कर हार नहीं माननी चाहिए। इलाहाबाद के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कर्नल कामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी, सूर्य नरेश ¨सह, सुशील पांडेय, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, पुजारी इंद्रदेव शास्त्री, गोरख नाथ मिश्र, राधेश्याम, मनमोहन त्रिपाठी, मुन्ना पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, अवध नारायण पांडेय मौजूद रहे।