Move to Jagran APP

¨वध्याचल व देवीपाटन धाम के लिए स्पेशल बस सेवा

बस्ती : शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम खुशखबरी लेकर आया है। दशहरा में

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:08 PM (IST)
¨वध्याचल व देवीपाटन धाम के लिए स्पेशल बस सेवा
¨वध्याचल व देवीपाटन धाम के लिए स्पेशल बस सेवा

बस्ती : शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम खुशखबरी लेकर आया है। दशहरा में ¨वध्याचल धाम और शक्तिपीठ देवीपाटन धाम के लिए स्पेशल बस सेवा की सौगात दी है। यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होकर दशहरा तक अनवरत रहेगी। देवीपाटन धाम के लिए दो स्पेशल बस, जबकि ¨वध्याचल धाम के लिए एक बस चलेगी। यहां के लिए पहले से ही एक बस अनवरत चल रही है।

loksabha election banner

दुर्गा पूजा में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु जनपद से देवीपाटन और ¨वध्याचल मइया का दर्शन करने जाते हैं। दोनों स्थानों पर जाने के लिए यात्रा सुविधाएं बेहतर न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम इस बार देवीपाटन के लिए दो, जबकि ¨वध्याचल के लिए एक स्पेशल बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा ¨वध्याचल के लिए अगर यात्री बढ़े और डिमांड आई, तो बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल यहां पहले से भी एक बस प्रतिदिन चल रही है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि देवीपाटन धाम के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। एक सुबह 9 बजे चलेगी, जो डुमरियागंज, इटवा, बिस्कोहर होते हुए तुलसीपुर पहुंचेगी। पुन: 4 बजे वहां से चलकर बस्ती आएगी। इसके अलावा दोपहर ढाई बजे दूसरी बस उसी रास्ते से तुलसीपुर जाएगी, जो रातभर रूकने के बाद सुबह सात बजे पुन: वापसी होगी। ¨वध्याचल के लिए प्रति दिन सुबह आठ बजे बस वहां के लिए चलाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.