किसानों को बताए तरक्की के गुर
बस्ती : वैज्ञानिकों ने आक्सा योजना के तहत बुधवार को कृषि विभाग केंद्र में आयोजित प्रसार सुधार कार्यक
बस्ती : वैज्ञानिकों ने आक्सा योजना के तहत बुधवार को कृषि विभाग केंद्र में आयोजित प्रसार सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को खेती-बारी की नई तकनीक की जानकारी दी। खेती से आय दोगुना करने के संबंध में महत्वपूर्ण बातें बताई गईं। किसानों को खाद-बीज समेत कृषि उपकरणों के उपयोग का तरीका भी बताया गया। वैज्ञानिक डा. एसएन लाल ने पशुपालन की विधि बताई। उन्होंने मुर्गीपालन, बकरीपालन व दुग्ध व्यवसाय के बारे में तकनीकी सुझाव दिए। खेती में कौन सी विधि किसान अपनाएं इसकी भी जानकारी दी। वैज्ञानिक आरवी ¨सह ने किसानों को धान नर्सरी, रोपन की तकनीक बताई। तिल की खेती की विधि के बारे में विस्तार से बताया। मृदा वैज्ञानिक डा. राकेश शर्मा ने मिट्टी की जानकारी दी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. प्रेम शंकर, उद्यान वैज्ञानिक डा. दिनेश कुमार यादव ने अन्य सूचनाओं से अवगत कराया। उप निदेशक कृषि राजितराम वर्मा ने राजकीय अनुदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 70 किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।