परिवर्तन यात्रा 14 से,कार्यकर्ताओं में बांटी गई जिम्मेदारी
बस्ती: भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए शुरू हुई परिवर्तन या
बस्ती: भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए शुरू हुई परिवर्तन यात्रा को लेकर एक आवश्यक बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी अशोक ¨सह ने कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम में केंद्र में भाजपा सरकार के ढाई वर्ष के कार्यों व उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है। कहा कि जिस प्रकार से देश में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में आंधी चल रही है। परिवर्तन से जिले में निर्णायक वातावरण बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा परिवर्तन यात्रा 14 दिसम्बर को हर्रैया विधानसभा से प्रारम्भ होगी। परिवर्तन यात्रा में पहुंच कर उसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
परिवर्तन यात्रा प्रमुख प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी ने कहा परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई है,जिसमे यात्रा नियंत्रक अनूप खरे, मीडिया प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, सोशल मीडिया अमित मिश्रा, प्रशासनिक प्रमुख आशीष शुक्ल, कार्यक्रम प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, प्रचार प्रसार प्रमुख परमेश्वर शुक्ल पप्पू, वाहन प्रमुख अजय पाल, स्वागत अतिथि प्रमुख शरद ¨सह रावत, भोजन प्रमुख राजेश पाल , आवास प्रमुख अलोक पाण्डेय, चिकित्सा प्रमुख भावेष पाण्डेय, स्वागत प्रमुख अभिनव उपाध्याय, रथ प्रमुख मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सभा स्थल प्रमुख शिवांशु मिश्र को जिम्मेदारियां दी गई।
परिवर्तन यात्रा लकड़मंडी से यात्रा प्रारम्भ होकर सिकन्दरपुर, मखौड़ा, परशुरामपुर, श्रृंगिनारी, परसा, हासिनाबाद, हर्रैया, छावनी, विशेषरगंज, दुबौलिया, भीउर, पांडुलघाट, महुलानी, कप्तानगंज, तिलकपुर गोटवा, बस्ती राजकीय इंटर कालेज में चार बजे सभा का एक दिवसीय समापन होगा पुन: अगले दिन 15 दिसम्बर को यात्रा अस्पताल चौराहे से होते हुए महसो, महादेवा लालगंज, कुदरहा, गायघाट, कलवारी, कुसौरा में सभा, नगर, बस्ती, मनौरी, बेलहरा, जिनेवा, सल्टोवा, सोनहा, भानपुर, बरगदवा, रुधौली सभा, मानिकचंद दसिया, पड़िया, गौरा होते हुए यात्रा जिला संतकबीर नगर को प्रस्थान करेगी।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, यशकांत ¨सह, अजय ¨सह गौतम, राजेंद्र गौड़, अनिल ¨सह, राम श्रृंगार ओझा, राकेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मुन्ना, विनोद शुक्ल, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, राजेश द्विवेदी, पुष्कर मिश्र, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी, प्रमोद पांडेय, बलराम ¨सह, प्रत्युष ¨सह, अभिषेक पाल, केडी चौधरी, अनिल पाण्डेय, रवि ¨सह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, महेश सोनकर, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सत्येन्द्र शुक्ल जिप्पी, देवेंद्र ¨सह, ध्रुव नारायण ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, करुणा ¨सह, रवि श्रीवास्तव, राजन मिश्र, इंद्रशेन उपाध्याय,अभिषेक राजभर, सुनील ¨सह काका,गुलाब श्रीवास्तव, रवि सोनकर,गोवर्धन सोनकर, सुनील पाण्डेय, शरद ¨सह रावत, संजय चौधरी, काजल देवी, रमेश तिवारी, प्रदीप ¨सह, दिलीप पाण्डेय,इंद्रावती गौतम, जगदम्बा शुक्ल, इंद्रजीत चौधरी, अमित वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।