संतों की शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
बस्ती: डारीडीहा चौराहा पर दुर्गा मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के छठें दिन भव्य शोभा यात
बस्ती: डारीडीहा चौराहा पर दुर्गा मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के छठें दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देश के विभिन्न स्थानों से आए साधु, व महामंडलेश्वर शामिल हुए। स्वामी राजेस्वर गोस्वामी जी महाराज एवं ¨हदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्तानी की अगुवाई में डारीडीहा से प्रारंभ हुई यात्रा भूअर निरजनपुर, सिविल लाइन, कम्पनी बाग के रास्ते जीआइसी पहुंची। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण रथ पर सवार विभिन्न झांकियां रहीं। संतों ने ¨हदुओं को संगठित होने का भी संदेश दिया। रमेश गिरी,राकेश गोस्वामी, अशोक गिरी ,राघवेंद्र ¨सह बुल्लू, योगेश चौधरी, इंदल गिरी, उमेश, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। बस्ती में राजवेश्वर गोस्वामी को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। उनको उदासीन अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। महंत योगी आदित्य नाथ की तरफ से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्तानी ने उन्हें मुकुट पहनाया। स्वामी ईश्वर दास कुरूक्षेत्र, तरुण दास, त्रिवेणी दास, साक्षी गिरी कामाख्या, बलरामदास नेपाल, कुंडल बाबा, बाल कृष्ण, रमेश चंद्र मौजूद रहे।