Move to Jagran APP

राष्ट्रीयता, राष्ट्रवाद का महत्वपूर्ण अंग

बस्ती: भाजपा द्वारा रामबाग विद्यालय में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में दो दिवसीय

By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:15 PM (IST)
राष्ट्रीयता, राष्ट्रवाद का महत्वपूर्ण अंग

बस्ती: भाजपा द्वारा रामबाग विद्यालय में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। प्रथम सत्र में सामाजिक राष्ट्रवाद पर मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने कहा कि राष्ट्र की परिभाषा एक ऐसे जन समूह के रूप में की जा सकती है जो कि भौगोलिक सीमाओं में एक निश्चित देश में रहता हो, समान परम्परा, समान हितों तथा समान भावनाओं से बंधा हो और जिसमें एकता के सूत्र में बांधने की उत्सुकता तथा समान राजनैतिक महत्वकांक्षाएं पाई जाती हों। राष्ट्रवाद के निर्णायक तत्वों में राष्ट्रीयता की भावना सबसे महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीयता की भावना किसी राष्ट्र के सदस्यों में पायी जानेवाली सामुदायिक भावना है जो उनका संगठन सुदृढ़ करती है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने की,जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने आगामी विधानसभा चुनाव एवं हमारी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीवास्तव ने किया। जिसमें मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्या ने एकात्म मानव दर्शन विचार रखे। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता नरेंद्र त्रिपाठी ने की मुख्य वक्ता अखिलेश मिश्र ने सैद्धान्तिक अधिष्ठान पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय ने किया। जिला प्रशिक्षण प्रमुख पुष्कर मिश्र ने कार्यशाला की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। गजेंद्र ¨सह, अजय ¨सह गौतम, राकेश श्रीवास्तव,अभय पाल,रामप्रकाश विधायक, विष्णु शुक्ल, सतेंद्र शुक्ल जिप्पी, मोराजध्वज ¨सह,अमित ¨सह, अनिल ¨सह, अनूप खरे, भानु प्रकाश मिश्र,परमेश्वर शुक्ल पप्पू,अजय पाल, इंद्रजीत चौधरी, सतीश सोनकर,बड़कू पांडेय,पप्पू मिश्र सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिले के निवर्तमान एवं वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि प्रशिक्षण महाभियान पहले दिन पांच सत्र में हुआ। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि कुल दस सत्र चलने हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे से आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हुए। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने किया। संचालन प्रशिक्षण प्रमुख पुष्कर मिश्र ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.