सीडीओ से वार्ता में माने कर्मचारी नेता, हड़ताल स्थगित
बस्ती : वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र ¨सह की बर्खास्तगी के खिलाफ चौथे दिन शनिवार को भी विकास विभाग के कर्मचा
बस्ती : वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र ¨सह की बर्खास्तगी के खिलाफ चौथे दिन शनिवार को भी विकास विभाग के कर्मचारियों ने 14 ब्लाकों में ताला बंदी कर कार्य बहिष्कार किया। दोपहर बाद मुख्य विकास अधिकारी सोबरन ¨सह के बुलावा पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता वार्ता किए। वार्ता के दौरान तय हुआ कि बर्खास्त वरिष्ठ लिपिक ¨सह के प्रत्यावेदन पर विचार की सहमति बन गई। कर्मचारियों ने अधिकारियों को 8 अगस्त तक का समय दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ¨सह के बर्खास्तगी को लेकर विकास भवन परिसर में कर्मचारी एकत्रित हुए। इसके बाद धरना शुरू हो गया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता भी पहुंच गए। सभी ने एक स्वर में बर्खास्तगी का विरोध करते हुए अधिकारियों पर हठवादिता का आरोप लगाया। इधर आंदोलन में उतरने की तैयारी के मद्देनजर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर पहुंचे। आंदोलन की रणनीति पर विचार चल ही रहा था कि मुख्य विकास अधिकारी ¨सह ने कर्मचारी नेताओं को इस प्रकरण पर वार्ता के लिए बुलाया, जिसे कर्मचारी मान लिए। वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित होने की घोषणा कर्मचारी नेताओं ने की। तय हुआ कि तय समय सीमा में आश्वासन के अनुसार कार्यवाही न हुई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी आंदोलन में उतर जाएगा। कार्य बहिष्कार में विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री राम अधार पाल, ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार आर्य, ट्यूबवेल इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राव, जिला मंत्री तौलू प्रसाद, श्याम बिहारी, मोहम्मद कलीम, राजेश श्रीवास्तव, राम आसरे यादव, अखिलेश पांडेय, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।